दिल्ली।
वर्क फ्रॉम होम लागू करें कंपनियां, नहीं तो…’, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी कार्रवाई की चेतावनी

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के ताजा हालात को पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया है. उन्होंने कहा है कि वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं करने वाली कंपनियों पर एक्शन लेंगे.
कंपकंपाती सर्दी और प्रदूषण से दिल्ली के हालात बिगड़ गए हैं. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के ताजा हालात को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बताया है. उन्होंने कहा है कि हम दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देख सकते हैं. मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण के कारण बिगड़े हालात नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए कदम भी गिनाए.



