राष्ट्रीय
वन भूमि घोटाला: रिम्स में भर्ती आईएएस विनय चौबे को हजारीबाग ले गई ACB की टीम:-

रिम्स के मेडिसिन वार्ड में भर्ती आईएएस विनय चौबे को एसीबी की टीम पूछताछ के लिए हजारीबाग ले गई है. हजारीबाग एसीबी थाने में दर्ज कांड संख्या 11/25 के तहत ये कार्रवाई की गई. मामला वन भूमि घोटाला से जुड़ा है.
टीम उन्हें मेडिकल वार्ड से सीधे सुरक्षा घेरे में लेकर रवाना हुई।
विनय चौबे पर वन भूमि घोटाले से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
एसीबी इस मामले में उनकी भूमिका और दस्तावेज़ों की जांच कर रही है।
पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।



