खेल
भारत को तगड़ा झटका, गुवाहाटी टेस्ट से शुभमन गिल बाहर… अब ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट (neck injury) झेलने वाले कप्तान शुभमन गिल को गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. उनकी अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है, जो इस मैच में भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे.
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है. कोलकाता टेस्ट में इंजर्ड हुए कप्तान शुभमन गिल अब गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसे लेकर शुक्रवार (21 नवंबर) को पोस्ट किया.



