राष्ट्रीय

वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद से चुन कर आने वाले सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में इस प्रस्तावित कानून को चुनौती दे रहे हैं।ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुस मुस्लिमीन के सांसद ओवैसी ने लोकसभा में इस विधेयक पर लगभग 12 घंटे लंबी चर्चा के दौरान भी इस विधेयक का पुरजोर विरोध किया था।

ओवैसी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए इस विधेयक के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से बिल की प्रति फाड़ने की बात कही थी।लोकसभा से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 तीन अप्रैल को पारित हुआ। दो अप्रैल को चर्चा की शुरुआत के बाद लगभग 12 घंटे की चर्चा हुई।

देर रात विधेयक और इसमें प्रस्तावित संशोधनों पर वोटिंग के बाद लोकसभा से यह विधेयक देर रात 1.56 बजे पारित हुआ। इसके समर्थन में 288 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 232 वोट डाले गए।अगले दिन यानी चार अप्रैल को राज्यसभा में विधेयक पारित हुआ।

राज्यसभा में तीन अप्रैल को इस विधेयक पर चर्चा की शुरुआत हुई। देर रात 2.32 बजे राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विधेयक पारित होने की घोषणा की।राज्यसभा में इस विधेयक को 128 सांसदों का समर्थन मिला जबकि विरोध में 95 वोट डाले गए।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button