भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

*गोंडा*
गोंडा जिले में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि आज शनिवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनमानस के पथप्रदर्शक अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गोण्डा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित केके श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाँ कि
अटल जी ने अपने अद्वितीय व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाई। वे केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक संवेदनशील कवि, पत्रकार और आदर्श व्यक्तित्व के प्रतीक थे। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी एवं संचालन महामंत्री राकेश तिवारी द्वारा किया गया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दीपक अग्रवाल ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संदीप पाण्डेय, अनुपम प्रकाश मिश्रा, नीरज मौर्य, जसवंत लाल सोनकर, राजेश तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी,दीपक गुप्ता, डॉ अनिल, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, बब्बू ओझा, शशांक मिश्रा आशीष मोदनवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
“अटल जी का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है।



