भाजपा शासित राज्य बिहार में पुनः ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिला कार्यालय पर उल्लासपूर्वक विजय उत्सव मनाया गया

*गोंडा*
भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य बिहार में पुनः ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में आज भाजपा जिला कार्यालय गोंडा पर पार्टी पदाधिकारी द्वारा उल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया, पार्टी पदाधिकारी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया गया/ नि- वर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में 20 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पुणे ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त होना यह बताता है कि अब देश विरोधी और समाज विरोधी तथा समाज को वितान करने वाली शक्तियों को वहां के राष्ट्रवादी विचारधारा के नौजवान, महिलाओं और किसानों ने जातिवाद करने वाले पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है/ जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिला कार्यालय पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के साथ जीत की खुशी को धूमधाम से मनाया/
इस अवसर पर संदीप पांडे, नीरज मौर्य, राजेश राय चांदनी, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, राजेश तिवारी, दीपक गुप्ता, राजा बाबू गुप्ता, विद्याभूषण द्विवेदी, नंदकिशोर नंदू, प्रिंस चौरसिया, सोनी सिंह, आशीष मोदनवाल, धर्मवीर शुक्ला, दिनेश कश्यप, सरिता तिवारी, सुगंधा चौबे, संदीप पांडे द्वितीय आदि दर्जनों पदाधिकारी की उपस्थित रहे।



