भाजपा गोंडा द्वारा आगामी कार्य योजना को लेकर जिला कार्यालय गोंडा पर बैठक का आयोजन

*गोंडा*
भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर के जिला कार्यालय पर एक तैयारी बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा किया की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर दिनांक 17 मई 2025 को शाम 4:00 बजे से अंबेडकर चौराहे से लेकर के गुरु नानक चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
उसी दिन पूर्वाहन 3:00 से प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा, तत्पश्चात एक बैठक आहूत की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश के क्रम में आगामी 21 मई से लेकर के 31 मई 2025 तक “पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025” चलाया जाएगा।
जिसके निमित्त जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त महिला सशक्तिकरण दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें विजई महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। एनजीओ के माध्यम से पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म का त्रिशताब्दी समारोह मनाया जाएगा। जिले पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। घाटों की साफ सफाई एवं नदी आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों का एक जिला सम्मेलन किया जाएगा। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
आज की तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा जिला मंत्री विनय शर्मा रणजीत श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल कार्यालय मंत्री संदीप पांडे जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।