गोंडा

भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में विविध आयोजन

*गोंडा*

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आज गोंडा भाजपा संगठन द्वारा जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय को फूलों से सजाया गया वहीं जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज लगाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिला करके स्थापना दिवस मनाया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि जनपद के समस्त बूथों पर जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा लगाकर सेल्फी लिया गया।

जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि भारत माता के गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना को लेकर के भारतीय जनता पार्टी कृत संकल्पीत है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रखर राष्ट्रवाद को लेकर के भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार चल रही है। सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया सांसद कैसरगंज करणभूषण सिंह विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे विधायक करनैलगंज अजय सिंह विधायक कटरा बावन सिंह विधायक गोंडा प्रतीक भूषण सिंह विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी एवं विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा एमएलसी गोंडा बलरामपुर अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा सहित जनपद के सभी जनप्रतिनिधि ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर जनता जनार्दन को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी आशीष त्रिपाठी जसवंत लाल सोनकर उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल संदीप पांडे राजेश राय चंदानी अनुपम प्रकाश मिश्रा जिला मंत्री विनय शर्मा पुनीत सिंह संदीप सिंह सोनी सिंह रंजीत श्रीवास्तव मधुबाला वर्मा सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल आईटी संयोजक शशांक मिश्रा नगर अध्यक्ष आशीष मोदनवाल पादरी कृपाल मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक झंझरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा झंझरी मंडल अध्यक्ष बबलू मोर्य एवं केशवपुर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर सेल्फ ध्वज लगाकर सेल्फी लेने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button