राष्ट्रीय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने दिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जांच के आदेश, पटवारी, तहसीलदार और SDM के रिश्वत के रेट मामला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो/पोस्ट की सत्यता की जांच के आदेश, शिकायतों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी
नैनीताल: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति द्वारा विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए “निर्धारित रेट/फीस” बताए जाने वाले वीडियो/पोस्ट वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने संज्ञान लिया है। वायरल सामग्री में राजस्व विभाग के अधिकारियों—विशेषकर पटवारी, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियोंके संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने ऐसे आरोपों को राजकीय कार्यप्रणाली की पारदर्शिता एवं अखंडता को प्रभावित करने वाला बताते हुए तत्थ्यात्मक जांच (Fact-Finding Inquiry) के आदेश जारी किए हैं।



