RJD में नया युग: तेजस्वी को मिली कमान, सम्राट चौधरी का समर्थन, वहीँ रोहिणी – तेजप्रताप हुए नाखुश

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चुनावी नतीजों और पार्टी की नई रणनीति के बीच तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर ने सियासत में हलचल पैदा कर दी है। पार्टी के इस फैसले पर लोगों और नेताओं की प्रतिक्रियाएँ मिली-जुली हैं। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी की ताजपोशी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि यह “सियासत के शिखर पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप” है और कुछ लोगों को “गिरोह-ए-घुसपैठ” का समर्थन करने वाला बताया।
वहीं, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन का समर्थन करते हुए कहा कि रोहिणी ने जो कहा वह सही है और इसमें गलत कुछ नहीं है। इस राजनीतिक विवाद के बीच विपक्ष के नेता और बिहार के डिप्टी सीएम *सम्राट चौधरी* ने तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “श्री तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई।”



