अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील में COP 30 क्लाइमेट समिट के दौरान लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे हजारों लोग

ब्राजील में COP 30 के क्लाइमेट समिट के दौरान भीषण आग लग गई. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

ब्राजील के बेलेम शहर में COP30 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान ब्लू जोन में भीषण आग लग गई. इसकी वजह से हजारों लोगो को जान बचाकर भागना पड़ा. काला धुआं चारों ओर फैलने लगा. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि इसकी वजह से 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

ब्राजील के बेलेम शहर में इस समय COP30 जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. 10 नवंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम का 21 नवंबर को समापन होना है. लेकिन समापन से एक दिन पहले इस कार्यक्रम में भीषण आग लग गई. इसकी वजह से सम्मेलन बाधित हो गया. आग इतनी भीषण थी कि हजारों लोगों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button