बिहार चुनाव में कैंडिडेट सलेक्शन में BJP-JDU का डेडली कॉम्बिनेशन, कमल ने सवर्ण तो तीर का लव-कुश को तवज्जो

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए खेमे के दो बड़े दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उम्मीवारों के चयन में गजब की जुगलबंदी दिखाई है. दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियों के सलेक्शन में जातीय समीकरण को साधने की भरसक कोशिश की है.
बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट में सवर्णों को तवज्जो
एनडीए सीट शेयरिंग के तहत बीजेपी बिहार चुनाव में 101 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी. बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर गौर करें तो बीजेपी ने बिहार के सवर्ण प्रत्याशियों को तवज्जो दी है. यूं कह सकते हैं कि बीजेपी ने अपने कोर वोटबैंक पर फोकस बनाए रखा है
बिहार में भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य (बनिया) और कायस्थ (लाला) बीजेपी के कोर वोटबैंक माने जाते हैं. ये सभी जातियां बिहार में सवर्ण कैटेगरी में हैं. बीजेपी के 71 कैंडिडेट्स में 34 सवर्ण समाज से हैं. इसमें सबसे ज्यादा राजपूत 15, भूमिहार 11, ब्राह्मण 7, वैश्य 8 और कायस्थ समाज के एक प्रत्याशी को टिकट दिया है.
बिहार की मौजूद राजनीति में ओबीसी और ईबीसी (अति पिछड़ा वर्ग) निर्णायक रोल निभाते हैं. बीजेपी की पहली लिस्ट में ओबीसी 20 और ईबीसी 11 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं.
ओबीसी कैटेगरी में वैश्य समाज को सबसे ज्यादा 8 सीटें दी गई हैं. यादव और कुशवाहा समाज के 4-4 लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है. कुर्मी समुदाय से भी बीजेपी ने तीन और दांगी समुदाय से एक प्रत्याशी को टिकट दिया है.
जेडीयू कैंडिडेट लिस्ट में लव-कुश को प्रयोरिटी
एनडीए खेमे के दूसरे बड़े घटक दल जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी 101 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. जेडीयू के 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में लव-कुश यानी पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज को प्रयोरिटी में रखा गया है. जेडीयू ने सबसे ज्यादा 23 टिकट लवकुश समाज के उम्मीवारों को दिया है. कुर्मी, कोइरी, धानुक, कुशवाहा समाज को नीतीश कुमार के कोर वोटर माने जाते हैं. एनडीए गठबंधन के हिसाब से देखें तो जहां बीजेपी ने सवर्ण पर फोकस किया है तो जेडीयू ने ओबीसी और ईबीसी पर फोकस बनाया है.
जेडीयू ने अति पिछड़ा समाज से 9 प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया है. नीतीश कुमार ने सामाजिक बैलेंस बनाए रखने के लिए 12 दलितों को भी प्रत्याशी बनाया है. जेडीयू की पहली लिस्ट में 27 नये उम्मीदवार हैं. यानी करीब 50 फीसदी से ज्यादा पुराने उम्मीदवारों के टिकट काटे गए हैं.
महिलाओं पर जेडीयू और बीजेपी दोनों का खास फोकस नहीं
एनडीए खेमे में बीजेपी और जेडीयू के कैंडिडेट की पहली लिस्ट पर नजर डालें तो महिलाओं की हिस्सेदारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिखती है. जेडीयू ने 57 उम्मीदवारों में केवल 4 महिलाओं को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने महिलाओं को टिकट देने में भी जातीय समीकरण का ख्याल रखा है. इन 9 उम्मीदवारों में एक-तिहाई एससी/ओबीसी कैटिगरी से हैं, वहीं कुछ अति पिछड़ी जातियों से भी हैं.
बीजेपी के 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
बेतिया- रेणु देवी
रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
मधुबन- राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी- प्रमोद कुमार
ढाका- पवन जायसवाल
रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा- अनिल कुमार राम
परिहार- गायत्री देवी
सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर- सुजीत पासवान
झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
छातापुर- नीरज कुमार बबलू
नरपतगंज- देवंती यादव
फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
सिकटी- विजय कुमार मंडल
किशनगंज- स्वीटी सिंह
बनमनखी- कृष्ण कुमार
पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर- निशा सिंह
कोढ़ा- कविता देवी
सहरसा- आलोक रंजन झा
गौरा- बौराम से सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा- संजय सरावगी
केवटी- मुरारी मोहन झा
जाले- जिबेश कुमार मिश्रा
औराई- रमा निषाद
कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
बरुराज- अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
सीवान- मंगल पांडेय
दरौंदा- कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी- देवेशकांत सिंह
तरैया- जनक सिंह
अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर- अवधेश सिंह
लालगंज- संजय कुमार सिंह
पातेपुर- लखेन्द्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
बछवारा- सुरेन्द्र मेहता
तेघरा- रजनीश कुमार
बेगूसराय- कुंदन कुमार
भागलपुर- रोहित पांडेय
बांका- राम नारायण मंडल
कटोरिया- पूरण लाल टुडू
तारापुर- सम्राट चौधरी
मुंगेर- कुमार प्रणय
लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ- डॉ. सुनील कुमार
दीघा- संजीव चौरसिया
बांकीपुर- नितिन नबीन
कुम्हरार- संजय गुप्ता
पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
दानापुर- रामकृपाल यादव
बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा- राघवेन्द्र प्रताप सिंह
आरा- संजय सिंह ‘टाइगर’
तरारी- विशाल प्रशांत
अरवल- मनोज शर्मा
औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ- उपेन्द्र दांगी
गया शहर- डॉ. प्रेम कुमार
वजीरगंज- बीरेन्द्र सिंह
हिसुआ- अनिल सिंह
वारसलीगंज- अरुणा देवी
जमुई- श्रेयसी सिंह
जेडीयू ने 57 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की
गायघाट- कोमल सिंह
मीनापुर- अजय कुशवाहा
सकरा- आदित्य कुमार
कांटी- अजीत कुमार
भोरे- सुनील कुमार
हथुआ- रामसेवक सिंह
बरौली- मंजीत सिंह
जीरादेई- भीषण कुशवाहा
रघुनाथपुर- विकास कुमार सिंह
बड़हरिया- इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज- हेम नारायण साह
एकमा- धुमल सिंह
मांझी- रणधीर सिंह
परसा- छोटे लाल राय
वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर- मेहन्द्र राम
महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
वारिसनगर- डॉ. मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी
मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा
हसनपुर- राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
मटिहानी- राजकुमार सिंह
अलौली- रामचंद्र सदा
खगड़िया- बब्लू मंडल
बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
जमालपुर- नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
शेखपुरा- रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा- डॉ कुमार पुष्पंजय
अस्थावां- जितेन्द्र कुमार
राजगीर- कौशल किशोर
इस्लामपुर- रूहेल रंजन
हिलसा- कृष्ण मुरारी शरण
नालंदा- श्रवण कुमार
हरनौत- हरिनारायण सिंह
मोकामा- अनंत सिंह
फुलवारीशरीफ- श्याम रजक
मसौढ़ी- अरुण मांझी
संदेश- राधा चरण साह
जगदीशपुर- श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव- राहुल सिंह
राजपुर- संतोष कुमार निराला



