POLITICS

बिहार की तुलना बीड़ी से किए जाने पर केरल कांग्रेस ने मांगी माफी, तेजस्वी यादव ने भी जताई आपत्ति

बिहार की तुलना बीड़ी से किए जाने को लेकर अब केरल कांग्रेस ने माफी मांगी है. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केरल कांग्रेस की एक टिप्पणी ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया था, जिसमें बीड़ी और बिहार की तुलना की गई थी. अब इस विवाद पर केरल कांग्रेस ने माफी मांग ली है. केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर किए गए उस पोस्ट के लिए खेद जताया, जिसमें लिखा गया था, “Bidis and Bihar start with B. Cannot be considered a sin anymore.” इस ट्वीट को लेकर NDA नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और इसे बिहार का अपमान बताया था.

केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट शेयर कर कहा- अगर हमारे पोस्ट से किसी को ठेंस पहुंची तो उसके लिए हम खेद प्रकट करते हैं. हमारा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था. यह माफी तब आई, जब ट्वीट को डिलीट करने के बावजूद NDA नेताओं ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और इसे बिहार की अस्मिता पर हमला करार दिया. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर कहा कि उन्होंने पोस्ट नहीं देखा और उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. लेकिन, बिहार को लेकर इस तरह के पोस्ट करने पर माफी मांगनी ही चाहिए.

कांग्रेस के पोस्ट पर मचा बवाल

NDA नेताओं ने इस माफी को जनता के दबाव का परिणाम बताया. बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा, “कांग्रेस का असली चरित्र बार-बार सामने आ रहा है. पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी का अपमान और अब बिहार की तुलना बीड़ी से. यह माफी जनता के गुस्से का नतीजा है. बिहार की जनता इसे नहीं भूलेगी.” जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो कांग्रेस के पास नहीं है. बिहार का अपमान करने की उनकी आदत है, लेकिन जनता इसका जवाब वोट से देगी.”

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button