अन्य

बिग बॉस में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का हुआ निधन 

बॉलीवुड़ के चोपड़ा परिवार के लिए एक बेहद ही दुखद खबर है कि मन्नारा चोपड़ा की पिता का निधन हो चुका है। एक्ट्रेस बिग बॉस से फेमस हुई थी। उससे पहले वे बॉलीवुड़ की कई मूवी में काम कर चुकी थी। इस समय मन्नारा की फैमिली में दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। मन्नारा चोपड़ा के तमाम चाहने वाले फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते नजर आए।

एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा एडवोकेट थे और उनका 16 जून को दिल्ली में निधन हो गया। बताया जाता है कि वह अपने पिता से काफी करीब थीं।

मन्नारा चोपड़ा को पिता के निधन से सभी को गहरा सदमा लगाा है। बताते चलें कि मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा के फूफा थे।

बताया जा रहा कि रमन राय हांडा बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन से उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को गहरा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फैमिली की तरफ से कहा गया है कि रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून यानी बुधवार को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थिति अम्बोली श्मशान घाट में किया जाएगा।

Manisha Pal

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button