बालाजी महोत्सव की श्री राम कथा में बड़े धूमधाम से मनाया गया बालाजी का जन्मोत्सव

*गोन्डा*
श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीत में श्री राम कथा का आयोजन श्री नूरामल मंदिर प्रांगण स्टेशन रोड गोंडा में चल रहे के श्री राम कथा के अंतिम दिन दिव्य संगीतमय हनुमंत पूजन वैदिक मंत्र उच्चारण से ”नासे रोग हरे सब पीड़ा ”चने की दाल से अर्चन पूजन कराया गया। फिर हवन पूर्णाहुति हुई।
पूजन कार्यक्रम में कथा व्यास परमपूज्य पीठाधीश्वर संत श्री रविशंकर जी महाराज “गुरु भाई”
के देखरेख में हुआ। और कथा में शनिवार सांयकालीन सुंदर कांड, राम रावण युद्ध और भगवान का राज्याभिषेक पर कथा का वर्णन हुआ। सुंदर कांड कथा में श्री बालाजी का जन्मोत्सव भी दिखाया गया जिसमें छोटे सा बालक गर्वित रस्तोगी बालाजी का रूप के भेष में बने हुए थे। श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम से आए हुए गुरुवर अरविंद शर्मा जी ने मंच पर जाकर श्री बालाजी को माला पहनाकर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। और छोटे से बालाजी का सभी भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। और कथा का विश्राम हुआ।
कार्यक्रम में शिवा पंडित – राघव पंडित ग्रुप द्वारा साथ सज्जा एवं भजनों पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती माला देवी और शंकर कुशवाहा रहे। कथा समापन पर दैनिक आरती हुई।फल,और लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
कथा के दौरान कमेटी के सुनील रस्तोगी, अनुराग शर्मा, अनूप कुशवाहा, संतोष सोनी,आकाश गर्ग,ऊषा रस्तोगी, रिंकी रस्तोगी,आरती सोनी,रूही टंडन, मलिका टंडन,कामिनी कुशवाहा, कृष्णा कली ,भावना सोमानी ,नेहा गुप्ता, मधु श्री शर्मा, रेनू कसौधन, वर्षा कसौधन, नैंसी कसौधन, ज्योति कसौधन, पूजा आर्य सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।



