बारिश के मौसम में कैसे रखें अपनी स्किन का ध्यान, जानें यहां

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्यां पैदा हो जाती है तो आज हम इस आर्टिकल में यही बताएंगे कि आप अपनी स्किन का कैसे ख्याल रख सकती है। कैसे आप अपनी स्किन को बगलते मौसम में खुद को हैल्दी रख सकती है।
फेसवॉश से चेहरा साफ करें: मानसून में स्किन पर पसीना और गंदगी जल्दी जम जाती है, जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं. इसलिए फेसवॉश स्किन को क्लीन और फ्रेश रखने में मदद करता है.
मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं: नमी के बावजूद स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर स्किन को नमी देता है.एलोवेरा या हायलूरोनिक एसिड बेस्ड प्रोडक्ट चुनें.
हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें: स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स हटते हैं और चेहरे की चमक बनी रहती है.घर पर बना ओटमील या कॉफी स्क्रब नैचुरल और असरदार विकल्प है.
सनस्क्रीन लगाना न भूलें: बारिश और बादलों के बावजूद UV किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. वाटर-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें, जो स्किन पर हल्का हो.
Manisha Pal



