Pratapgarh : सात साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार, तनाव के चलते बाजार में फोर्स तैनात

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना को बाजार में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक अंजाम देने का प्रयास कर रहा था। उसके चंगुल से छूटकर लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी तो लोग आग बबूला हो गए। घटना को लेकर बाजार में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। ऐहतिहात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपी फिलहाल घर से फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।करीब छह बजे बाजार की एक सात वर्षीय लड़की घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय का एक 32 साल का युवक लड़की को बहला फुसलाकर सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत करने का प्रयास करने लगा। शोरगुल मचाते हुए लड़की किसी तरह से भाग निकला और घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले गई है। बाजार में फोर्स तैनात कर दी गई है।



