
इंटरनेट पर इन दिनों गूगल जेमिनी का बनाना एआई साड़ी ट्रेंड जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी फोटो अपलोड करके उसे एआई की मदद से साड़ी पहनाई हुई तस्वीर में बदल रहे है।
लेकिन इसी बीच एक महिला का अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका रहा है। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर बताया कि उसने भी यह ट्रेंड अपनाया और अपनी साड़ी वाली तस्वीर जेमिनी से बनवाई।
लेकिन फोटो देखकर वह डर गई,ल क्योंकि उसमें एक ऐसा डिटेल आ गया जो उसकी असली तस्वीर में नहीं था।वीडियो में महिला ने कहा कि मैंन अपनी फोटो अपलोड की और जब जेनरेट हुई तस्वीर देखी तो उसमें मेरे शरीर के उस हिस्से पर तिल दिखा।
जो मेरी अपलोड की गई तस्वीर में बिल्कुल भी नजर नही आ रहा था। ये बहुत डरावना और अजीब है। मुझे समझ नहीं आया कि ए आई को ये जानकारी कैसे मिली।महिला ने लोगों को चेतावनी दी कि सावधानी बरतें और सोच-समझकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया या ए आई प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करें।



