बरेली सिटी मजिस्ट्रेट मामला: अलंकार अग्निहोत्री ही नहीं, मां और पत्नी ने भी दिया था नौकरी से इस्तीफा, परिवार ने बताई वजहl

बरेली के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा ‘आत्मसम्मान’ की चर्चा बटोर रहा है. परिजनों के अनुसार, यह फैसला किसी संगठन के दबाव में नहीं बल्कि पारिवारिक मूल्यों और संवैधानिक मुद्दों के कारण लिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अलंकार का विरोध बटुकों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर है, न कि किसी विशेष धार्मिक संगठन के लिए.
यूपी के बरेली में तैनात रहे पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को लेकर परिवार की ओर से कई तथ्य सामने आए हैं. परिजनों का कहना है कि यह फैसला किसी राजनीतिक या धार्मिक संगठन के समर्थन में नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर लिया गया है l
👉श्याम नगर निवासी सेवानिवृत्त विंग कमांडर और अलंकार के ताऊ एस.के. सिंह ने बताया कि परिवार में आत्मसम्मान को सर्वोपरि माना गया है और किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि पहले अलंकार की मां ने भी आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने पर बैंक की नौकरी से इस्तीफा दिया था. वहीं छोटे भाई विजय के निधन के बाद उनकी पत्नी गीता ने बैंक ऑफ बड़ौदा में 21 वर्षों तक कैशियर के रूप में सेवा दी. आरोप है कि प्रबंधन स्तर पर अनावश्यक दबाव और काम न करने के आरोप लगाए गए, जिसके बाद उन्होंने भी नौकरी छोड़ दी.



