बभनजोत विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की बैठक में कुल 15 से 20 करोड़ की कार्ययोजना तैयार

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत बभनजोत विकास खंड बभनजोत के सभागार में क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक (वर्ष 2025–26) का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
श्री वर्मा अपने संबोधन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आह्वान किया, कि अपने-अपने क्षेत्रों में यदि कोई छोटे या अधूरे विकास कार्य शेष हैं, तो उनके प्रस्ताव शीघ्र कार्यालय में भेजें, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जा सके। बैठक में कुल 15 से 20 करोड़ लगभग कार्ययोजना तैयार किया गया।
श्री वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल , खंड विकास अधिकारी राम लगन वर्मा , इंदल प्रसाद , अनिल कुमार चौधरी , संजीव कुमार वर्मा , अरविंद शुक्ला , अवर अभियंता अंगद कुशवाहा , सोहरथ वर्मा राम सेवक गौतम गुलाब वर्मा , सुरेश वर्मा , प्रमोद वर्मा,सहित सम्मानित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत के सदस्यगण सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



