गोंडा

छपिया थाने के मल्हीपुर गांव पंहुचा विहिप का प्रतिनिधि मंडल

*गोंडा*

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गाँव में मंगलवार को विहिप का प्रतिनिधि मंडल ब्रहस्पतिवार को पहुंचा। घटना स्थल के निरिक्षण के साथ ही प्रशासन से बातचीत की।

मल्हीपुर गाँव में हुई गोकशी की घटना से हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। प्रसाशन ने भी आरोपियों पर कार्यवाही में देरी नहीं लगाई है। फिर भी हिन्दू संगठनों ने असंतुस्टी जताई है। विहिप प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे प्रान्त के समरसता प्रमुख पूर्णकालिक धर्मेंद्र ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए बताया कि गौकशी व गौवंश तस्करी की घटनाएं पूरे जिले में चोरी छिपे चल रही हैं। प्रशाशन की मिलीभगत के चलते ही यह सम्भव हो पा रहा है। मल्हीपुर की घटना में शामिल दो अभियुक्तों पर हाफ इंकाउंटर करने से सच्चाई नहीं छिप सकती। इन पर पहिले से कई अपराधिक मुकदमे दर्ज थे फिर भी ये ऐसी गतिविधि चला रहे थे। स्थानीय लोगों से ये भी पता चला है कि इसमें कई और लोग भी शामिल हैं। रफीउल्ला नाम का एक व्यक्ति सरगना बताया जा रहा है। जानकारी में यह भी आया है कि उसे बचाने का भी प्रयास जारी है। यदि इसमें शामिल लोगो पर कठोरतम कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने मल्हीपुर के आरोपियों के अवैध निर्मित घरों पर बुलडोजर चलाने की भी बात की। विहिप के जिला सह मंत्री गोपाल सिंह ने कहा कि जिले के और ब्लाको में भी गौवंश से जुड़े मामले प्रकाश में आया है। जिसपर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इसकी पूरी रिपोर्ट तयार कर शाशन को दी जाएगी। घटना स्थल की समीक्षा के बाद लोग गाँव के हिन्दू परिवारों से मिले। उन्होंने सबसे कुशलता जानी। लोगों को सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र, जिलामंत्री विजय प्रताप सिंह,बजरंग दल जिला संयोजक पंकज सिंह, अजीत शर्मा,मनीष पांडेय, अरविन्द शर्मा, गवर्नर गुप्ता, राहुल निषाद, सुरेश सोनी, दिनेश आदि लोग रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button