बंगाल में 13 IAS अधिकारियों का तबादला, कुछ बने DEO तो कुछ को चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

बंगाल में 13 IAS अधिकारियों का तबादला, कुछ बने DEO तो कुछ को चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी; देखें लिस्ट
निर्वाचन आयोग के आदेश में 13 IAS अधिकारियों में कई जिलाधिकारियों को नियुक्त किया गया है. जिसमें कुछ को जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और कुछ को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
West Bengal:
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव का मतदान होना है. ऐसे में बंगाल में आचार संहिता लागू हो चुकी है. वहीं चुनाव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने बंगाल में बुधवार (18 मार्च) को IAS तबादले की सूची जारी की है. यानी पश्चिम बंगाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया गया है. इन 13 IAS अधिकारियों में कई जिलाधिकारियों को नियुक्त किया गया है. जिसमें कुछ को जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और कुछ को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
निर्वाचन आयोग ने इन 13 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक, 13 IAS अधिकारी शामलि है उनमें जितिन यादव (कूच बिहार), संदीप घोष (जलपाईगुड़ी), विवेक कुमार (उत्तर दिनाजपुर), राजनवीर सिंह कपूर (मालदा) और आर अर्जुन (मुर्शिदाबाद) समेत अधिकारियों को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम-सह-डीईओ) के रूप में तैनात किया गया है. जबकि श्रीकांत पल्ली को नादिया का डीएम-सह-डीईओ, स्वेता अग्रवाल को पूर्वी बर्धमान, शिल्पा गोरिसरिया को उत्तर 24 परगना, अभिषेक कुमार तिवारी को दक्षिण 24 परगना, हरिशंकर पणिक्कर को दार्जिलिंग और टी बालासुब्रमण्यम को अलीपुरद्वार का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है.



