पटना

प्रेमी की रिहाई की जिद, टावर पर चढ़ गई युवती!

प्रेमी की रिहाई की जिद, टावर पर चढ़ गई युवती

गोपालगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के बनकाटा गांव में अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसकी रिहाई की मांग करने लगी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवती के प्रेमी को पुलिस ने एक पुराने मामले में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जैसे ही युवती को इसकी जानकारी मिली, वह भावुक हो गई और गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर उसने ऐलान कर दिया कि जब तक उसके प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

यह पूरा दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था, जिसे देखकर लोगों को शोले के उस मशहूर सीन की याद आ गई, जिसमें वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए और कई लोग इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगे।

पुलिस और ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की। कई ग्रामीणों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। इसी बीच सूचना मिलने पर Bihar Police की टीम भी मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

प्रेमी को भी मौके पर लाया गया

काफी देर तक समझाने के बाद जब युवती नहीं मानी, तो पुलिस ने एक अहम कदम उठाया। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस गिरफ्तार युवक को भी घटनास्थल पर लेकर आई और युवती के सामने पेश किया। हालांकि इसके बावजूद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस, परिवार और स्थानीय लोग युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशों में लगे हुए हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button