खेल

तेंदुलकर बनाम लारा: IML 2025 फाइनल में दिखेगा क्रिकेट का सुनहरा दौर

रायपुर:

क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 के फाइनल में दो दिग्गज – सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा – आमने-सामने होंगे। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारत मास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ 94 रनों की धमाकेदार जीत के साथ टीम ने फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले, उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को भी एकतरफा मुकाबले में हराया था।

वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी रोमांचक सफर तय किया है। ब्रायन लारा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर जीत दर्ज की, लेकिन भारत और श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को 29 रनों से हराने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका पर 6 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

अब रविवार को क्रिकेट का सुनहरा दौर एक बार फिर जीवंत होगा, जब दो महान बल्लेबाज आखिरी जंग के लिए आमने-सामने होंगे। मुकाबला शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार और कलर्स सिनेप्लेक्स पर लाइव देखा जा सकता है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button