POLITICS

प्रगति यात्रा में की घोषणा और अब शिलान्यास, सारण में CM ने बुजुर्ग और महिलाओं से किया संवाद…

मुख्यमंत्री ने सारण जिला के छपरा में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 1203.81 करोड़ रुपये लागत की 27 योजनाओं का किया शिलान्यास। पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को छपरा के रतनपुर बिन टोलिया स्थित कार्यक्रम स्थल से सारण जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 1203.81 करोड़ रुपये लागत की 27 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 545 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 400/220/132 केबी ग्रिड उपकेंद्र, छपरा एवं 132 केबी के संचरण लाइन का निर्माण कार्य, 60 करोड़ 1 लाख रुपये लागत की एचटीएलएस द्वारा रिकन्डक्टरिंग का कार्य, 93 करोड़ 62 लाख रुपये लागत की एकमा मशरख पथ का चौड़ीकरण कार्य एवं 41 करोड़ 66 लाख रुपये लागत की एकमा से डुमाइगढ़ तक पथ का चौड़ीकरण कार्य शामिल है। इसके अलावा इसके अंतर्गत 89 करोड़ 95 लाख रुपये लागत की एनएच 19 के छूटे हुए छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण कार्य, 40 करोड़ 53 लाख रुपये लागत की खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कार्य तथा 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से एकमा ग्रिड उपकेंद्र, शीतलपुर ग्रिड उपकेंद्र एवं मशरख ग्रिड उपकेंद्र में कुल 5 अदद 33 केबी लाइन ‘बे’ के निर्माण कार्य सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने से ठीक पहले छपरा के जगदम कॉलेज से खैरा बिन टोलिया तक किये जा रहे सड़क के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने से छपरा में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। बिन टोलिया के पास बन रहे नए बस स्टैंड से रोड कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button