महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथिमनाई गई

*गोंडा*
जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा अल्मोड़ा में जन्मे और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षित पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता सेनानी ,कुशल प्रशासक और नए भारत के शिल्पकार के साथ ही भाषा के आधार पर राज्यों का गठनकरने तथा हिंदी को राजभाषा बनाने में उनकी भूमिका अति महत्वपूर्ण रही उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा ऐसे महान नेता की पुण्यतिथि पर हम कांग्रेस जन उन्हें अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव कुमार दूबे, सगीर खान, विनय त्रिपाठी, सभासद शाहिद अली कुरेशी, एडवोकेट अरुण गौतम, चांद खान, शादाब खान, सलीम कुरैशी, अबसार अहमद, आवेश अहमद, तैयब, जानकी देवी, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।