बिहार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी समेत पूरे लालू परिवार पर बोला हमला..

बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर एक बार फिर से जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लॉन्च करना चाहते हैं और वह भी अपने डीएनए पर, क्योंकि बेटे की कोई अपना कमाई तो नहीं है, पर लालू यादव के डीएनए में लूट, बलात्कार, डकैती और फिरौती होती है, यह सारे उनके रोजगार के मॉडल है।

गिरिराज सिंह ने कहा?

बिहार डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है। जो पूरे उत्तर से दक्षिण बिहार में पहले एक पुल था अब 17 पुल हो गया है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक यह बदलता हुआ बिहार है। सड़कों का जाल बिछ गया, बिजली की उपलब्धता है। गया में आने वाले दिनों में टेक्सटाइल का एक नया रूप लेगा। अब लालू यादव का मॉडल आज के नौजवान कोई नहीं लेगा। उस समय बोलते थे बेटा सो जाओ नहीं तो गब्बर सिंह आ रहा है। वैसे ही अब लोग कहेंगे कि बेटा भूल करके भी लालू यादव के मॉडल को देखना नहीं। बिहार में शाम के पहले घर से वापस आना जाना पड़ता था।

तेजस्वी यादव गिरिराज सिंह तेजस्वी यादव पर क्या कहा?

गिरिराज सिंह ने कहा उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी नहीं है, वह तो बैलगाड़ी वाले थे। यहां अभी इतनी गाड़ियां है कि कोई खतरा नहीं है। यह बिहार सरकार के नीतीश कुमार की सोच और नरेंद्र मोदी के सपोर्ट की वाली सरकार है। जो धकाधक चल रहा है और फटाफट काम हो रहा है। तेजस्वी यादव आपके कहने से बिहार की जनता फिर से अंधेरे में नहीं रहेगा। लालटेन युग में नहीं रहेगा। आज फिर से लोग उजाले में है, उजाले में रहेंगे।NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ेंगा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button