बिहार

सुरक्षा करने वाले बन गए लुटेरे, ट्रेन में व्यवसायी के स्टाफ से लूट लिया 1.44 करोड़ रूपये मूल्य का सोना

गयाजी: गया जी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस पर लूटपाट करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी रेल महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। घटना के संबंध में पीड़ित सोना कारोबारी मनोज सोनी ने बताया कि उनका स्टाफ धनंजय शाश्वत बीते 20 नवंबर को हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस से सोने की डिलीवरी देने के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन में जीआरपी के चार जवानों ने उनके साथ मारपीट की और सोना छीन कर वापस जाने के लिए कहा।

सोना कारोबारी ने बताया कि ट्रेन में जांच के दौरान जीआरपी जवानों ने उनका बैग खुलवाया और सोना देखने के बाद मारपीट करते हुए सोने छीन लिए। मामले की जानकारी उन्होंने पश्चिम बंगाल में दर्ज कराई साथ ही पटना रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी शिकायत की जिसके बाद अब रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी और गया जी रेल एसपी स्टेशन जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने गया जी रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह को आरोपी सिपाहियों की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उन्होंने अपने स्टाफ को करीब 1.44 करोड़ रूपये मूल्य का करीब एक किलो सोना लेकर हावड़ा से जयपुर डिलीवर करने भेजा था। वह हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस से जा रहा था जिसके साथ गोमो रेलवे स्टेशन के आगे बरही और गया जी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में सवार जीआरपी के चार जवानों ने जांच के नाम पर बैग खुलवाया और सोना छीन लिया। इसके साथ ही जवानों ने उन्हें वापस हावड़ा लौटने की बात भी कही जिसके बाद वह गया जी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए और हावड़ा वापस जा कर अपने मालिक को जानकारी दी।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button