पुराने गुरुग्राम को मिलेगी मेट्रो की नई रफ्तार, रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा रूट

👉पुराने गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। GMDA रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो लिंक के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करेगा। इस पहल से ट्रैफिक जाम कम होगा, सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और यात्रियों, विशेषकर पैदल चलने वालों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुविधा बढ़ेगी। 29 किमी के मेट्रो रूट और रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से पूरे क्षेत्र में आवागमन सुगम बनेगा।
👉आने वाले वर्षों में पुराने गुरुग्राम की तस्वीर बदलने वाली है। पुराने शहर में तीन एलिवेटेड कारिडोर की प्लानिंग के बाद अब गुरुग्राम मेट्रापालिटन डेवलपमेंट अथारिटी (जीएमडीए) ने रेलवे स्टेशन तक मेट्रो की कनेक्टिविटी की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन को भी द्वारका एक्सप्रेस वे से जोड़ने का खाका खींचा जाएगा।
👉पुराने गुरुग्राम को मेट्रो से जोड़ने के लिए काम पहले ही शुरू हो चुका है और अब इससे नए पब्लिक ट्रांसपोर्ट लिंक को जोड़ने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। रोजाना ट्रैफिक जाम, रेलवे स्टेशन तक खराब कनेक्टिविटी और द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंच की मुश्किलें अब मेट्रो के जरिए दूर करने की तैयारी है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट से रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने की संभावनाओं पर अब विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा।



