अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक 500 लोगों को बनाया बंधक

पाकिस्तान मे आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आंतकियों ने इस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। तभी उस पर गोलीबारी की गई। इस आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत की खबर भी है।