पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ किया चीनी हथियारों का इस्तेमाल

भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में चीन से मिले हथियारों का नाम लिया है। भारत ने बताया कि पाकिस्तान ने इन हथियारों का इस्तेमाल भारतीय सेना पर हमला करने के लिए किया था।
डीजीएओ एयर मार्शल एके भारती ने सबके सामने पाकिस्तान और चीन की इस सांठ-गांठ के सबूत दिखाए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने चीन में बने पी एल-15 मिसाइल और तुर्की के बायकर वाय आई एच ए III कामिकेज ड्रोन का इस्तेमाल किया।
PL-15 मिसाइल को चीन की एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने बनाया है। यह लंबी दूरी की मिसाइल है और 200 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक मार कर सकती है।एयर मार्शल एके भारती जो डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस हैं।
उन्होंने मिसाइल के टुकड़ों की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि आप स्क्रीन पर इसके टुकड़े देख सकते हैं। ये चीन में बनी PL-15 लंबी दूरी की मिसाइल के टुकड़े हैं। जो भारतीय सीमा पर पाए गए हैं।
इसका एक हिस्सा होशियारपुर, पंजाब से मिला है। यह पहली बार है जब भारत ने खुले तौर पर चीन का नाम लिया है। इससे पहले भारत सिर्फ तुर्की के ड्रोन का नाम ले रहा था।