बिहार

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एक अजीबो गरीब घटना घटी है।

रिपोर्टर,मिथुन कुमार

डेस्क बिहार

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एक अजीबो गरीब घटना घटी है। सोमवार को सफाई कर्मी ने सूचना दिया कि सुबह से ही पहले मंजिल स्थित शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है। कर्मी की सूचना पर नगर थाना पुलिस को भी सूचना दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था । पुलिस जब कर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ी तो अंदर एक युवक फर्श पर गिरा हुआ था । पुलिसकर्मी या कोई स्वास्थ्य कर्मी नब्ज टटोले उसे मृत समझ लिया। धीरे धीरे शौचालय में शव मिलने की खबर अस्पताल में आग की तरह फ़ैल गई । पुलिस भी उसे बाथरूम से निकलने से पहले एफएसएल टीम का इंतजार कर रही थी। इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को दी। सिविल सर्जन जब बाथरूम में आकर देखें तो उन्होंने भी नब्ज बिना टटोले सफाई कर्मी को पोस्टमार्टम के पास ले जाने का आदेश दिया । जैसे ही युवक के कानों तक यह बात पहुंची वह उठ खड़ा हो गया। जिसके बाद सिविल सर्जन भी हक्का बक्का रह गए । जिसने भी यह जाना वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया । दरअसल युवक अस्थावां थाना क्षेत्र के जिराइन पर गांव निवासी राकेश कुमार है । वह सदर अस्पताल में दवा लेने खिलाया था हालांकि वह नशे की हालत में था। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली गई। युवक को देखने के लिए सदस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीएस ने बताया कि युवक नशे की हालत में था इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गई गिर गया था। हालांकि जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button