अंतरराष्ट्रीय
पहले ऑपरेशन सिंदूर में पिटी भद्द, अब पाकिस्तानी आर्मी की गिर गई रैंकिंग l

👉ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान की साख गिर गई है. उसके मिलिट्री की रैंकिंग भी गिर गई है. ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 जारी हो गया है. अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है. भारत चौथे स्थान पर बरकरार है. पाकिस्तान पिछले साल 12वें पोजिशन पर था. अब 14वें स्थान पर चला गया.
👉ग्लोबल फायरपावर ने 2026 का मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग जारी कर दिया है. यह दुनिया के 145 देशों की सैन्य ताकत का सालाना रैंकिंग है, जो 60 से ज्यादा फैक्टर्स पर आधारित है. इनमें सैनिकों की संख्या, हथियार, टैंक, विमान, नौसेना, बजट, भूगोल और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं. पावर इंडेक्स (PwrIndx) स्कोर जितना कम, ताकत उतनी ज्यादाl



