गोंडा

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार : जी सी श्रीवास्तव

*गोण्डा*

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू किया जाय पत्रकारों का

कैशलेस इलाज, नए पत्रकारों को ₹10,000 एवं 20 वर्ष तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों को ₹25,000 प्रति माह गुजारा भत्ता, अन्न योजना आदि से लाभान्वित करें सरकार

यह बातें जिले के चौधरी चरण सिंह सिंचाई विभाग डाक बंगले के सभागार में उपजा यू पी जर्नीलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान मेँ आयोजित बैठक मेँ बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जी सी श्रीवास्तव ने व्यक्त किये।

इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई । वरिष्ठ समाजसेवी विनोद श्रीवास्तव ने भी बैठक में भाग लेकर सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा जी सी श्रीवास्तव ने की।

बैठक में मुख्य रूप से दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। पहला, समाज के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में पत्रकारों की भूमिका और इस संबंध में प्रभावी रिपोर्टिंग के तरीकों पर विचार किया गया।

दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा शासन-प्रशासन द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का था। जिस पर पत्रकारों ने चिंता जताई । संवाददाताओं ने इस तरीके की घटना व प्रताड़ना के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे मनोज श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, पंकज वियोगी, अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट, महेश गोस्वामी, सत्य प्रकाश गुप्ता, ओ पी मिश्र राकेश तिवारी, इकरार अली, पत्रकार पुनीता मिश्रा, ज्योति सिंह आदि ने सम्बोधित किया । इस दौरान एन यू जे इण्डिया के पूर्व सदस्य अनूप श्रीवास्तव, पत्रकार दीपक श्रीवास्तव,विवेक उर्फ अभय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सोमेन्द्र कश्यप, मनोज कुमार, सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button