नाव पलटने से डूबकर मां बेटी की मौत

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत गोड़ियन पुरवा स्थित नाव से नदी पार कर खेत जा रही थी मां बेटी
नाव से नदी पार करते समय नाव पलटने से डूबकर मां बेटी की मौत हो गई। मां बेटी अपनी नाव से नदी पार कर अपने खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी।
पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा की रहने वाली उर्मिला 45 वर्ष और उसकी बेटी नन्दिनी 15 वर्ष बुधवार को खेत में काम करने के लिए निकाली थी। हमेशा की तरह गाँव के बह रही टेढ़ी नदी को अपनी नाव से पार कर रही थीं, इसी दौरान नाव चलाने के दौरान आयी समस्या से नाव नदी में पलट गई, जिससे डूबकर दोनों की मौत हो गई। अपर जिलाधिकारी का कहना है कि परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए एसडीएम और तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



