अन्यजानकारी

बेंगलुरु में 10वीं क्लास की छात्रा ने 20वीं मंजिल से कूदकर जान दी 

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में कडुगोडी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक 15 साल की लड़की ने अपने अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की पहचान 10वीं कक्षा की छात्रा अवंतिका चौरसिया के रूप में हुई है।लड़की का परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

लड़की के पिता इंजीनियर हैं और मां गृहिणी हैं। लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ती थी।एक टेस्ट में उसके कम अंक आए थे।

क्योंकि वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। लड़की अपने मोबाइल फोन के साथ समय बिताती पाई गई।यह देखने के बाद लड़की की मां ने इस पर आपत्ति जताई और उसे ज्यादा मोबाइल फोन चलाने से मना किया और जोर देकर कहा कि उसे इसके बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

इससे नाराज होकर लड़की ने अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button