देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलेगी, PM मोदी मालदा में दिखाएंगे हरी झंडी

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे और 18 जनवरी को हावड़ा से कामख्या के लिए इस ट्रेन की नियमित सेवा शुरू हो जाएगी. पीएम मोदी 17-18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करेंगे.
नई दिल्ली:
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से पटरी पर दौड़ने लगेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. अभी तक वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठकर यात्रा करने के लिए डिजाइन की गई थीं. लेकिन, अब लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए और उनकी यात्रा को सुखद और सुविधाजनक बनाने के लिए स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन का फैसला रेलवे ने लिया है. पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे. इस दौरान, वे दोनों राज्यों में कई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का लोग



