राष्ट्रीय

मुंबई से अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी, AI191 और AI144 रद्द

मुंबई से अमेरिका (न्यू जर्सी के न्युवार्क) जा रहे एयर इंडिया के विमान AI191 को उड़ान भरने के कुछ समय बाद तकनीकी खराबी के संदेह के कारण एहतियातन वापस मुंबई लौटना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई लाया गया जहां उसकी आवश्यक तकनीकी जांच हो रही है।

इस कारण मुंबई से न्युवार्क जाने वाली फ्लाइट AI191 और न्युवार्क से मुंबई लौटने वाली फ्लाइट AI144 को रद्द कर दिया गया है। प्रभावित यात्रियों को होटलों में ठहराया गया और वैकल्पिक उड़ानों में बुकिंग की व्यवस्था की गई है। एयर इंडिया ने यह कदम सुरक्षा कारणों से नॉर्मल प्रोटोकॉल के तहत उठाया गया एहतियाती निर्णय बताया है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button