राष्ट्रीय
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को लेकर पंजाब पर फोड़ा ठीकरा, किसानों से जबरन जलवाई पराली

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की “आप” सरकार को राज्य में प्रदूषण का स्तर बढ़ाने का दोषी ठहराया है। उनका कहना था कि पंजाब सरकार किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है, इसलिए हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। सिरसा ने कहा कि दिवाली की रात पराली जलाने की घटनाएं सबसे अधिक हुईं।



