दिल्ली वालों चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम ने लिया यूटर्न! मुंबई तक असर l

दिल्ली में गर्मी का असर शुरू होने लगा है. फरवरी महीने में दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 2 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान 17.5°C दर्ज किया गया था, अब यह बढ़कर 25.1°C तक पहुंच गया है. दिल्ली ही नहीं, मुंबई में भी तापमान बढ़ने का असर महसूस किया जा रहा है.
दिल्ली में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. बारिश के आसार भी लगभग न के बराबर बताए जा रहे हैं. दिन के समय अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. IMD रीजनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर, न्यू दिल्ली के अनुसार फरवरी महीने में राजधानी का तापमान लगातार बढ़त दर्ज कर रहा है.
1 फरवरी 2026 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6°C रहा है, जो 7 फरवरी तक बढ़कर 25.1°C तक पहुंच गया. हालांकि बीच में 2 फरवरी को तापमान गिरकर 17.5°C दर्ज किया गया था, लेकिन उसके बाद से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी ही आई है.
2 फरवरी को जहां अधिकतम तापमान 17.5°C था, वहीं 5 फरवरी को यह करीब 24°C तक पहुंचा. बता दें, पिछले साल फरवरी 2025 में अधिकतम तापमान 26 फरवरी को 32.4°C दर्ज किया गया था. 2024 में अधिकतम तापमान 29.7°C दर्ज किया गया. 2020 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा तापमान 33.6°C (21 फरवरी 2023) में रहा l



