पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन बंद करो’, भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को फिर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मानवाधिकारों का उल्लंघन तुरंत बंद किया जाए। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाले हिस्सों में जारी दमन, अत्याचार और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि पीओके की जनता पाकिस्तानी सेना के क्रूर कब्जे के खिलाफ खुलकर विद्रोह कर रही है।
भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और वहां के लोग अपने मौलिक अधिकार लोकतांत्रिक तरीके से उपयोग करते हैं, जबकि पाकिस्तान के लिए ये अधिकार समझ से परे हैं। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 80वें यूएन दिवस के अवसर पर हुई बैठक में यह मामला उठाया और पाकिस्तान को अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में मानवाधिकार उल्लंघनों को बंद करने का आदेश देने की मांग की। साथ ही, भारत ने यूएन प्रणाली में सुधार की भी आवश्यकता पर जोर दिया ताकि वैश्विक शांति और न्याय सुनिश्चित किया जा सके



