दिल्ली में कल जमकर कटे चालान, वापस लौटाई गईं गाड़ियां.. आज प्रदूषण पर कितना पड़ा असर?

दिल्ली और उत्तर भारत में प्रदूषण के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं. सरकार ने ग्रेप-4, BS 6 वाहनों की ही एंट्री और ‘नो PUC नो फ्यूल’ जैसे कड़े कदम उठाए हैं. साथ ही हजारों चालान भी किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में तमाम पाबंदियों के बाद भी शुक्रवार को AQI 387 के ऊपर है
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय प्रदूषण के कारण हालात खराब बने हुए हैं. सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए कई कदम भी उठाए. हालांकि इसके बाद भी हवा में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है. तमाम प्रतिबंध लगाने के बाद भी शुक्रवार को दिल्ली का ओवरऑल AQI 387 के ऊपर बना हुआ है, इससे पहले गुरुवार को ये 373 था. इस दौरान चालानी कार्रवाई भी गई और कई तरह के वाहनों की दिल्ली में एंट्री रोक दी गई है. यानी पाबंदियों के बाद भी दिल्ली की हवा में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है.



