POLITICS

दिल्ली जल बोर्ड जैसे हादसों में अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई के लिए बने कानून, AAP सांसद की केंद्र सरकार से मांग। 

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने संसद में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए मांग की है कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के खुले गड्ढों में गिरने से होने वाली मौतों जैसी घटनाओं में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए. उन्होंने ऐसे मामलों में अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष कानून बनाने की अपील की है। ये मांग हाल ही में जनकपुरी में हुई एक दर्दनाक घटना के संदर्भ में की गई है, जहां एक युवक कमल ध्यानी की मौत हो गई थी।

AAP के राज्यसभा सांसद डॉ. मित्तल ने राज्यसभा में लगातार बढ़ रही प्रशासनिक संवेदनहीनता को लेकर सवाल किया है। उन्होंने कहा, हाल ही में हमने देखा कि हमने देखा, कैसे सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण आग लगती है, जिससे नवजात शिशुओं की मौत हो जाती है। इसी तरह सिविक अथॉरिटी की घोर लापरवाही कभी सड़क धंस जाती है तो कभी बेसमेंट में पानी भर जाता है। जिसके कारण डूबने से छात्रों की मौत हो जाती है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button