दिल्ली।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, AQI 428 पहुंचने पर GRAP स्टेज-IV लागू; लगे कई कड़े प्रतिबंध। 

-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बिगड़ रहा है। शनिवार (17 जनवरी 2026) शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 दर्ज किया गया था, जो शाम 8 बजे बढ़कर 428 पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ, प्रतिकूल मौसम स्थितियां और प्रदूषकों के फैलाव में कमी के कारण यह तेज उछाल आया है।कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की GRAP सब-कमेटी ने स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से GRAP के स्टेज-IV (‘Severe+’ श्रेणी, दिल्ली AQI > 450) के सभी कड़े उपाय लागू करने का फैसला लिया है। यह फैसला एनसीआर के पूरे क्षेत्र में लागू होगा।CAQM ने स्पष्ट किया कि यह कदम आगे प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए proactive उपाय के रूप में उठाया गया है। स्टेज-IV के उपाय स्टेज-I, II और III के मौजूदा प्रतिबंधों के अतिरिक्त होंगे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button