दारुल उलूम पहुंचे तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी, 15 उलमा ने किया स्वागत—महिला पत्रकारों को लेकर सलाह

आफगानिस्तान के तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 11 अक्टूबर 2025 को सहारनपुर के देवबंद स्थित दारुल उलूम पहुंचे। उनके स्वागत के लिए 15 प्रमुख उलमा की टीम तैयार की गई।
जिसमें दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, जमीअत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी सहित कई वरिष्ठ शिक्षक शामिल हैं।इस दौरे के दौरान आमिर खान मुत्ताकी ने दारुल उलूम के ऐतिहासिक परिसर का दौरा किया, छात्रों संवाद किया और प्रमुख मदरसा टीचर्स से मुलाकात की।
महिला पत्रकारों को लेकर सलाह व विवाद
आमिर खान मुत्ताकी के भारत दौरे पर दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल न करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। कहा गया कि तालिबान अधिकारियों ने महिला पत्रकारों को आमंत्रित न करने का फैसला लिया था।
जबकि भारतीय पक्ष ने महिलाओं को शामिल करने की सिफारिश की थी। इस मामले पर सियासी बयानबाजी भी हुई और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने सरकार से जवाब मांगा। तालिबान शासन पर लगातार अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को सीमित करने के आरोप लगते रहे हैं।



