POLITICS

थोड़ा डर गया मैं…’, जब संसद भवन के बाहर राहुल गांधी से टकराए किरेन रिजिजू

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर को संसद में श्रद्धांजलि दी। जब वे श्रद्धांजलि देकर संसद से बाहर निकल रहे थे तब उनकी मुलाकात केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजूजू से हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इसमें दोनों नेता हंसी-मजाक करते और हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मजाकिया लहजे में राहुल गांधी से कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘थोड़ा डर गया मैं…।’ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ में इस दौरान कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और उदित राज भी मौजूद थे।

अंबेडकर ने पूरे देश को रास्ता दिखाया- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, अंबेडकर जी पूरे देश के आइकॉन हैं और उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया है। उन्होंने हमें संविधान दिया, तो इसलिए हम उनको याद करते हैं। जो उनके आइडिया हैं और संविधान की रक्षा करते हैं। हर भारतीय का संविधान खतरे में है। हम इसकी रक्षा करते हैं, नागरिक इसकी रक्षा करते हैं।”

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button