MUMBAIखेलजानकारीदिल्लीपाठकनामा

तो क्रिकेटर रिंकू सिंह से नहीं IAS से होती MP प्र‍िया सरोज की शादी, ऐसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी, VIDEO l

… तो क्रिकेटर रिंकू सिंह से नहीं IAS से होती MP प्र‍िया सरोज की शादी, ऐसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी, VIDEO l

क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद (MP) प्रिया सरोज की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुई बातचीत मॉल की पहली मुलाकात तक पहुंची, जहां रिंकू देर से पहुंचे. परिवार की हिचकिचाहट और व्यस्त करियर के बावजूद दोनों ने रिश्ता निभाया.
रिंकू सिंह को प्रिया सरोज से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, यह बात उन्होंने इस वीड‍ियो में बताई. वहीं इस वीड‍ियो में प्र‍िया सरोज ने माना कि उनकी शादी किसी IAS से होने वाली थी, वहीं दोनों में पहले किसने पहले प्रपोज किया? यह बात भी प्र‍िया सरोज और रिंकू सिंह ने बताई l

भारतीय क्रिकेट टीम के T20 फिनिशर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज अब अपनी लव स्टोरी को लेकर फ‍िर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल 108 सेकंड के वीडियो लव की अदालत में दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में साझा किया.

इस दौरान जब प्र‍िया सरोज से पूछा गया कि क्या उन्होंने रिंकू को इंस्टाग्राम पर स्टॉक (किसी की प्रोफाइल, पोस्ट, स्टोरीज या गतिविधियों को चोरी-छिपे या बार-बार देखना होता है, बिना उन्हें फॉलो किए या लाइक किए ) किया था l

इस पर प्र‍िया सरोज ने कहा- नहीं, गलत है. मैंने स्टॉक नहीं किया था. मेरी स‍िस्टर का पेज था, तो उनके पेज का प्रमोशन करवाना था. इनके बारे में मुझे किसी ने बताया था कि ये क्रिकेटर हैं और ये प्रमोशन कर सकते हैं. जनरली हम किसी का पेज लाइक कर देते हैं, तो इसी तरह मैंने उस पेज को लाइक कर दिया था.

*जब रिंकू और प्रिया पहली बार म‍िले*
इस दौरान रिंकू ने बताया कि जब मैं पहली बार प्र‍िया से मिला था तो मैं लेट हो गया था. मैं करीब 4 घंटे लेट हो गया था. इस पर प्र‍िया ने कहा मैंने फ‍िर इनको डांटा भी था. रिंकू ने कहा कि जब मैं पहली बार प्र‍िया से मिला तो इन्होंने लॉन्ग ड्र्रेस पहनी हुई थी और मैं शॉर्ट पहनकर ही मॉल पहुंच गया था l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button