खेल

तिलक वर्मा इन, इशान किशन आउट; न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए AI ने चुनी भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

तिलक वर्मा की अगर चौथे टी20 मैच में वापसी होती है तो इसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है इसके बारे में एआई ने बताया। तिलक की वापसी के बाद एआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन से तिलक वर्मा को बाहर कर दिया।

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी यानी बुधवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच में तिलक वर्मा की वापसी की संभावना है। तीसरे टी20 मैच से ठीक पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि तिलक की चौथे मैच में वापसी हो सकती है और उनकी बात पर युजवेंद्र चहल व पार्थिव पटेल ने भी सहमति जताई थी।

तिलक की वापसी के बाद इशान हो सकते हैं प्लेइंग 11 से बाहर

तिलक वर्मा की अगर चौथे मैच में वापसी होती है तो श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो जाएंगे जिन्हें पहले तीन मैचों के लिए उनकी जगह भारतीय टीम में जगह दी गई थी साथ ही उनकी वापसी के बाद प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि इशान किशन जिन्हें तिलक की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर आजमाया गया था उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए क्योंकि वो तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button