अंतरराष्ट्रीय
तिब्बत में चीन की नए सैन्य ठिकानों और सड़कों का विस्तार, भारतीय सीमा पर बढ़ा सुरक्षा खतरा

भारतीय सीमा के पास तिब्बत में चीन का बुनियादी ढांचा निर्माण तेजी से बढ़ रहा है। हाल में तिब्बत में 4300 मीटर ऊंचाई पर UAV टेस्ट सेंटर स्थापित किया गया है, जो चीनी सैनिकों को कठिन परिस्थितियों में लड़ाई के लिए तैयार करने में मदद करेगा। इसी क्षेत्र में 720 मीटर लंबी हवाईपट्टी और कई रसद सुविधाएं भी तैयार की गई हैं।
इससे चीनी सेना को सीमावर्ती इलाकों में तेज़ी से साजो-सामान पहुँचाने में सहायता मिलेगी। चीन ने अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना के तहत तिब्बत के हाईवे, रेल और अन्य परियोजनाओं में 30 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। तिब्बत रेलवे नेटवर्क 2012 के 531.5 किमी से बढ़कर 2023 में 1,118 किमी तक पहुंच गया है, और 2035 तक इसे 5,000 किमी करने की योजना है



