राष्ट्रीय

तलाक-ए-हसन, दिल्ली प्रदूषण और SIR’, नए साल में सुप्रीम कोर्ट में इन 8 मामलों पर खत्म होगा विवाद?

आने वाले नए साल में सुप्रीम कोर्ट कई अहम मामलों की सुनवाई करेगा। इनमें SIR के खिलाफ याचिका, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण, बहुविवाह, हलाला और तलाक-ए-हसन जैसी प्रथाओं के खिलाफ याचिकाएं शामिल हैं। दिल्ली दंगे मामले में आरोपियों की जमानत अर्जी पर भी फैसला आएगा।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आने वाले नए साल में कई अहम मामलों की सुनवाई होने वाली है। इनमें SIR के खिलाफ याचिका, राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण, बहुविवाह और हलाला के खिलाफ पाचिका और तलाक ए हसन जैसी प्रथा के खिलाफ याचिका शामिल है। दिल्ली दंगे मामले में आरोपियो की जमानत अर्जी पर भी नए साल में फैसला आने वाला है। ऐसे तमाम मामले हैं जिन पर आने वाले साल में सुप्रीम कोर्ट की नजर रहेगी।

*दिल्ली प्रदूषण*

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण से बुरा हाल है। तमाम इंतजाम के बाद भी हालत बदतर है। कोर्ट ने कहा है कि अब वह हर महीने सुनवाई करेगा ताकि कदम उठाए जा सके। अगले साल इस मामले में लगतर सुनवाई होनी है।

*SIR मामला*

कई राज्यों में SIR के को चुनाव आयोग के निर्णय की वैधता चुनौती दी गई है। शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में विशेष रूप से SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तारीख तय की हुई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगले साल विस्तार से सुनवाई होने वाली है।

*तलाक ए हसन*

यह वह प्रथा है जिसमें एक मुस्लिम पुरुष अपनी पत्नी को तीन महीनों तक हर महीने एक बार “तलाक” कहकर तलाक दे सकता है। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि ऐसी प्रथा एक सभ्य समाज में कैसे चल सकती है?

*निकाह हलाला, बहुविवाह*

निकाह हलाला और बहुविवाह के संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पांच जजों की संवैधानिक बेंच का गठन कर सुनवाई करेगा। पिछले दिनों इस मामले को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच के सामने उठाया गया था।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button